भोपाल। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शांतिलाल लोढ़ा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल से खण्डवा नगर में रंजीत होटल में ठहरे हुए बाहरी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के पास से पकड़ी गयी भारी राशि के विरूद्ध जनप्रतिनिधित्व कानून के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
उन्होंने शिकायत में कहा है कि मतदान के दौरान गैर मतदाताओं का लोकसभा क्षेत्र में रूकना दंडनीय अपराध है, लेकिन खण्डवा के होटल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। पुलिस ने उनके पास से भारी तादाद में नकद राशि भी बरामद की है। संबंधित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र से बाहर कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है। साथ ही जप्त की गयी अवैध राशि का संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की है।
dharmpath.com dharmpath