खतरे से बाहर हैं ईस्ट बंगाल के चोटिल डिफेंडर

कोलकाता, 14 नवंबर (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब ईस्ट बंगाल के डिफेंडर मेहताब सिंह और सिद्धार्थ सिंह बुधवार को आपस में टकराने के बाद सिर में लगी चोट के बाद अब खतरे से बाहर हैं।

इस टकराव में मेहताब को ज्यादा गंभीर चोट आई क्योंकि उनके सिर से खून बहता दिखाई दे रहा था और वह जमीन पर कुछ देर तक बेहोशी की हालत में दिखाई दिए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनके सिर में 18 टांके आए हैं।

ईस्ट बंगाल के अधिकारी ने कहा, “मेहताब अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन वह निगरानी में रखे गए हैं।”

सिद्धार्थ को छह टांके आए। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

यह हादसा अभ्यास के दौरान हुआ जब हवा में आती गेंद को अपने पास लेने के प्रयास में दोनों खिलाड़ी आपस में टकरा गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493