खरगोन:दंगे में जले घरों को पुनः बसायेगी घर मध्‍य प्रदेश सरकार

भोपाल- भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती के उपलक्ष्य में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। यह अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्‍य में मनाया गया। अध्यक्षता जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की मंत्री मीना सिंह ने की।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री तुलसी सिलावट, जगदीश देवड़ा, डॉ. प्रभुराम चौधरी, विश्वास सारंग, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री और कृष्णा गौर उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्‍ज्‍लित कर की। मंत्री मीना सिंह ने तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि आने वाले समय में हनुमान जयंती हो, गुड फ्राइडे हो, ईद हो प्रेम से भाई चारे से मनाइए, सरकार सबके साथ हैं। खरगोन दंगे में जिनने घर जलाये हैं उनके खिलाफ़ कार्रवाई होगी। लेकिन जिनके घर जले हैं, वो चिंता न करें, मामा फिर से घर बनवाएगा। अभी तो हम करेंगे,लेकिन बाद में जिन्होंने जलाये हैं उनसे वसूल करूँगा छोडूंगा नहीं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493