कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा कल देंगे इस्‍तीफा

कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने गुरुवार को ऐलान क‍िया क‍ि वह कल यानी शुक्रवार 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। कर्नाटक सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने यह फैसला ठेकेदार संतोष पाटिल की कथित आत्महत्या मामले में सामने में नाम आने के बाद उठाया है। इस्‍तीफा देने की बात कहते हुए उन्‍होंने कहा क‍ि कल मैं इस्तीफा सीएम को सौंप रहा हूं। सहयोग के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493