खरगोन-मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी की रात हुए पथराव के बाद से जारी कर्फ्यू में गुरुवार सुबह दो घंटे की राहत दी गई। इसमें केवल महिलाओं को घर का जरूरी सामान लाने की इजाजत थी। उधर पथराव के मामले में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह पीएफआइ संगठन द्वारा पूर्व नियोजित था। दिग्विजय सिंह जैसे लोग इन्हें बढ़ावा दे रहा हैं। उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। खरगोन में हुए उप्रदव के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर आरोपितों पर कार्रवाई लगातार जारी है।
dharmpath.com dharmpath