लखनऊ, 9 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है और मौजूदा सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
लखनऊ, 9 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है और मौजूदा सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे राजनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है, यह किसी से भी छुपा नहीं है। यह उत्तर प्रदेश सरकार का विषय है। हम इस प्रकरण पर अक्सर ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में खुर्रमनगर और हजरतगंज के बीच फ्लाईओवर बनेगा। केंद्र सरकार गरीब बस्तियों में 50 शौचालय बनाए जा रहे हैं।
गृहमंत्री ने कहा कि रिंग रोड और गोमतीनगर में टर्मिनल बनेगा। इसके अलावा लखनऊ में 22 छोटे कामों के लिए भी ग्राफ तैयार है। लखनऊ में अब आउटर रिंग रोड का काम शुरू होगा। लखनऊ रिंग रोड कैबिनेट में आने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा, ‘लखनऊ की गलियों में सांसद निधि से काम करवा रहा हूं। लखनऊ के विकास कराना मेरा कर्तव्य है। मैं अपने काम में लगा हूं।”
dharmpath.com dharmpath