खराब नतीजे के लिए चव्हान दोषी : राकांपा

imagesमुंबई, 19 अक्टूबर – महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर चल रही मतगणना के शुरुआती रुझान में 120 से अधिक पर बढ़त हासिल कर रही भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) राज्य में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने चुनावी नतीजे के लिए कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हान को दोषी ठहराया है।

राज्य में अब तक लाखों वोटों की गिनती हो चुकी है। भाजपा और उसकी छोटी गठबंधन पार्टियां राज्य में 120 से अधिक सीटों पर बढ़त बना चुकी है, जबकि इसके पीछे शिवसेना है, जो 63 सीटों पर आगे है।

कांग्रेस 40 सीटों पर जीत के करीब है और उसकी पूर्व सहयोगी राकांपा भी 44 सीटों पर आगे है।

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना सिर्फ चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए और निर्दलीय और अन्य को 12 सीट पर बढ़त मिली हुई है।

भाजपा प्रवक्ता केशव उपाधे ने कहा कि चुनाव के नतीजे अपेक्षा के अनुरूप हैं और उनकी पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी।

शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त मिलता देख राकांपा ने कांग्रेस को दोषी ठहराया है।

राकांपा के नवाब मलिक ने पृथ्वीराज चव्हान का उल्लेख करते हुए कहा, “यह सब कुछ चव्हान की वजह से हुआ है। उन्हें महाराष्ट्र के मुद्दे की समझ नहीं थी और उन्होंने सही फैसला नहीं लिया और सही समय पर काम नहीं किया। वह कांग्रेस और राकांपा की हालात के लिए जिम्मेदार हैं।”

राकांपा और कांग्रेस गठबंधन पिछले 15 सालों से राज्य में सत्ता में थी। 15 अक्टूबर को हुए चुनाव से पहले ही दोनों में अलगाव हुआ था, जिसके बाद से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।

कांग्रेस और राकांपा के कई कद्दावर नेता की हार तय लग रही है।

राकांपा नेता और पूर्व गृह मंत्री आर.आर. पाटिल सांगली जिले के तासगांव से और कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह मुंबई के कलीना से पीछे चल रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493