हरियाणा में जारी मतगणना, भाजपा आगे

indexचंडीगढ़19 अक्टूबर –हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर रविवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है।

शुरुआती रुझान के अनुसार, भाजपा 30 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि इंडियन नेशनल लोक दल (इंनेलो) आठ सीटों पर आगे है। कांग्रेस और अन्य को तीन-तीन सीटों पर बढ़त मिली है।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वालगड़ ने बताया कि मतगणना की शुरुआत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आठ बजे हुई।

हरियाणा में राज्य के 57 स्थानों पर 90 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में 1.63 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार को रिकार्ड 76.54 फीसदी मतदान किया था।

प्रदेश की कुल 90 सीटों में से 73 सामान्य, जबकि 17 सीटें आरक्षित हैं। कुल 1,351 उम्मीदवार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं, साथ ही रिकॉर्ड 116 महिला उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493