खराब मौसम की वजह एमएच 370 की तलाश में देरी

कैनबरा, 1 जून (आईएएनएस)। मलेशिया एयरलाइंस की लापता उड़ान एमएच 370 की आस्ट्रेलिया के नेतृत्व में चल रही तलाशी में हिंद महासागर में खराब मौसम की वजह से देर हो रही है। संयुक्त कार्रवाई समन्वय केंद्र (जेएसीसी) ने बुधवार को यह बात कही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लापता बोइंग 777 विमान का तलाशी अभियान जून में समाप्त होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन, अप्रत्याशित खराब मौसम ने एक लाख बीस हजार किलोमीटर समुद्र तल पर इसकी तलाशी में देरी की।

अब तक एक लाख पांच हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को छान डाला गया है, लेकिन जेएसीसी ने कहा है कि खराब मौसम की वजह से शेष बचे 15 हजार वर्ग किलोमीटर की तलाशी पूरी होने का काम अगस्त तक जा सकता है।

जेएसीसी ने बुधवार को एक बयान में कहा, “मौसम की खराब स्थिति ने पिछले तीन हफ्ते से किसी भी पोत को गहरे समुद्र में सुरक्षित ढंग से तलाशी वाले उपकरण लगाने से रोक दिया है।”

इस स्थिति ने चालक दल के सदस्यों को डेक पर काम करने जैसी कोई गतिविधि करने और कुछ इलाकों तक पहुंचने को असुरक्षित कर दिया है।

जेएसीसी ने कहा कि तूफान के कारण 18 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठीं। हालांकि इससे किसी पोत को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। चिकित्सकों का दल पोत के चालक दल के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है।

बयान में कहा गया है कि पिछले हफ्ते जो सबसे बड़ी लहर थी, उसकी ऊंचाई 18.2 मीटर मापी गई थी। इस खराब मौसम का सीधा असर चालक दल के सदस्यों की कार्यकुशलता पर पड़ रहा है। उन्हें पर्याप्त आराम नहीं मिल पा रहा है।

वर्ष 2014 में आठ मार्च को 239 यात्रियों के साथ फ्लाइट एमएच 370 कुआलालंपुर से बीजिंग की नियमित उड़ान पर रवाना हुई थी लेकिन रास्ते में लापता हो गई थी। उसी की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493