एआईआईबी की 100 सदस्यों को शामिल करने की योजना

बीजिंग, 1 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) अपनी सदस्ता का विस्तार करने का निर्णय लिया है और इस साल लगभग 57 से 100 देशों को सदस्य के रूप में शामिल करेगा।

बीजिंग, 1 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) अपनी सदस्ता का विस्तार करने का निर्णय लिया है और इस साल लगभग 57 से 100 देशों को सदस्य के रूप में शामिल करेगा।

चीन के अंग्रेजी के समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ ने एआईआईबी के अध्यक्ष जिन लिकुन के हवाले से लिखा है कि कोई 30 देश एआईआईबी के साथ जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं और 20 देशों ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

एक तरफ जहां अमेरिका और जापान की बैंकों ने एआईआईबी में शामिल होने से मना कर दिया है, वहीं लिकुन ने कहा कि सभी देश बैंक की सदस्यता की परवाह किए बिना एक साथ काम करेंगे।

लिकुन ने कहा है, “हमारे दरवाजे खुले रहेंगे। अमेरिका और जापानी कंपनियों के साथ एआईआईबी समान और निष्पक्ष व्यवहार करेगा।”

एआईआईबी प्रमुख के अनुसार, बैंक अपनी अवसंरचना परियोजनाओं के पहले दौर की इस महीने घोषणा कर देगा, जबकि दूसरे और तीसरे दौर की घोषणा इस साल के अंत तक हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493