रॉड्रिगो ने दावाओ शहर में अपने मंत्रिमंडल सदस्यों की जानकारी देने के बाद पत्रकारों को बताया, “मैंने एक महान राष्ट्रपति से बधाई संदेश पाकर खुद को काफी सम्मानित महसूस किया।”
शी ने रॉड्रिगो को फिलीपींस के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई संदेश भेजा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन और फिलीपींस ने मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान और दोनों देशों के लोगों के बीच की गहरी दोस्ती के पारंपरिक लंबे इतिहास का आनंद लिया है।
शी ने कहा था, “चीन-फिलीपींस के मैत्रीपूर्ण, स्थिर और गतिशील संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के मौलिक हित में हैं।”
इसके साथ ही संदेश में उन्होंने आशा व्यक्त की थी कि दोनों पक्ष एक साथ काम करते हुए द्विपक्षीय संबंधों के विकास को वापस पटरी पर लाएंगे।
सोमवार को फिलीपींस कांग्रेस के संयुक्त सत्र में नौ मई को हुए चुनाव के करीब 20 दिन बाद रॉड्रिगो को फिलीपींस के नए राष्ट्रपति के रूप में घोषित किया गया।
71 वर्षीय रॉड्रिगो देश के 16वें राष्ट्रपति के रूप में 30 जून को राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो से कार्यभार ग्रहण करेंगे।
dharmpath.com dharmpath