खराब मौसम की वजह से राजनाथ अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सके

श्रीनगर, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सके।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजनाथ जम्मू एवं कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के समाप्त होने से पहले वह विभिन्न विकास परियोजनाओं, सुरक्षा और कानून एवं व्यवस्था का जायजा लेंगे।

उन्होंने बुधवार को राज्यपाल एन.एन.वोहरा से राजभवन में मुलाकात की। वह यहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय गृह सचिव राजवी गौबा के साथ पहुंचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493