खरीफ फसलों का बुवाई रकबा 1059 लाख हेक्टेयर

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। इस साल 16 सितंबर तक खरीफ फसलों की कुल बुवाई का रकबा 1059.48 लाख हेक्टेयर तक हो गया है।

राज्यों से 16 सितम्बर तक मिली रपटों के मुताबिक, खरीफ फसलों का कुल बुवाई रकबा 1059.48 लाख हेक्टेयर तक हो गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह रकबा 1022.61 लाख हेक्टेयर रहा था।

रपटों के अनुसार, 382.00 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई हुई है, जबकि 144.96 लाख हेक्टेयर में दलहन, 188.62 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज, 188.33 लाख हेक्टेयर में तिलहन, 45.77 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 102.23 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493