मोदी से मिले सैमसंग के वाइस चेयरमैन

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन जे वाई ली ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और एक रणनीतिक साझेदार के रूप में भारत के लोगों के प्रति दीर्घ अवधि की प्रतिबद्धता दोहराई।

ली ने प्रधानमंत्री को सैमसंग के कारोबारी परिचालनों तथा देश में नागरिकों से जुड़ी गतिविधियों से परिचित कराया।

उन्होंने कहा, “सैमसंग सक्रियता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ पहल में भागीदारी कर रही है। भारत का विकास एक महत्वपूर्ण उत्पादन आधार और अनुसंधान व विकास के केंद्र के रूप में करने की प्रतिबद्धता के साथ सैमसंग भारत को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में देखती है।”

उन्होंने कहा, “सैमसंग का लक्ष्य विदेशी निवेशक होना भर नहीं है, बल्कि यहां हम सही अर्थो में स्थानीय उद्यम होना चाहते हैं, जहां सैमसंग स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर बेहतर भविष्य बनाने के लिए काम करेगा। मेक इन इंडिया के अलावा सैमसंग मेक फॉर इंडिया के प्रति भी कटिबद्ध है।”

भारत में सैमसंग स्मार्ट क्लास प्रोग्राम 200,000 विद्यार्थियों की सहायता कर रहा है, जो निम्न आय वाले परिवारों के हैं। इसके अलावा, 376 जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थी ई-लर्निग का अनुभव कर रहे हैं। इसके अलावा, 18 सैमसंग टेक्निकल स्कूल युवाओं को कौशल मुहैया करा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493