खलिस्तानी आतंकवाद से अलग है पंजाब हमला : रिबेरो

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस के पूर्व प्रमुख जूलियो एफ. रिबेरो ने सोमवार को कहा कि पंजाब में हुआ आतंकवादी हमला 1980 में खलिस्तानी अलगाववादियों द्वारा किए जाने वाले हमलों की तरह साधारण हमला नहीं है।

86 वर्षीय रिबेरो ने आईएएनएस से कहा, “खलिस्तानी कभी भी आत्मघाती हमले की वारदातों में शामिल नहीं रहे। यह हमला साफ तौर पर एक आत्मघाती हमला है, जिसे कुछ ज्ञात आतंकवादी समूहों ने अंजाम दिया है।”

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और रोमानिया में भारत के उच्चायुक्त रह चुके रिबेरो ने कहा, “यह (आत्मघाती हमेला) चिंता का विषय है। लेकिन हमारे लोग इसका सामना करने के लिए तरीके इजाद कर लेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493