खादी की मार्केटिंग व ब्रांडिंग जरूरी : अखिलेश

लखनऊ, 26 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि खादी से महात्मा गांधी याद आते हैं। जब से राजनीति में आया तब से खादी ही पहन रहा हूं। बदलते दौर में खादी को स्थान देना हमारी जिम्मेदारी है। अखिलेश यादव ने ये बातें लखनऊ में हो रहे खादी संवर्धन योजना कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही।

निफ्ट रायबरेली के सहयोग से लखनऊ में हो रहे इस कार्यक्रम में चरखा योजना की शुरुआत हुई। अखिलेश यादव ने इस कार्यक्रम में कहा, “मैं मोटे धागे का कुर्ता-पायजामा पहनता हूं। बदलते दौर में हमें खादी को स्थान देना है।”

उन्होंने कहा, “खादी को स्थाना देना हमारी जिम्मेदारी है। जब से पॉलिटिक्स में आए, हम खादी पहन रहे हैं। लैपटॉप, विद्याधन की तरह हम चरखा भी फ्री में देंगे। रायबरेली की तरह लखनऊ में भी निफ्ट खुलना चाहिए। जमाना मार्केटिंग और ब्रांडिंग का है इसीलिए हमें भी खादी की मार्केटिंग व ब्रांडिंग करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493