खालिदा को 5 मामलों में जमानत

ढाका, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश की विपक्ष की नेता खालिदा जिया मंगलवार को ढाका में अलग-अलग अदालतों में पेश हुईं, जिसके बाद उन्हें हिंसा, भ्रष्टाचार और देशद्रोह से संबंधित पांच मामलों में जमानत मिल गई।

ढाका, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश की विपक्ष की नेता खालिदा जिया मंगलवार को ढाका में अलग-अलग अदालतों में पेश हुईं, जिसके बाद उन्हें हिंसा, भ्रष्टाचार और देशद्रोह से संबंधित पांच मामलों में जमानत मिल गई।

‘बीडीन्यूज 24’ की रपट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख इन मामलों के संबंध में कई अदालतों के समक्ष हाजिर हुई थीं। इनमें राजधानी के जात्राबाड़ी में एक बस में हुए बम विस्फोटों से संबंधित दो मामले, मंत्री शाजहां खान के नेतृत्व में एक रैली पर हमले का मामला और भ्रष्टाचार और देशद्रोह के मामले शामिल थे।

खालिदा, बीएनपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ‘ढाका मेट्रोपॉलिटन सेशन्स कोर्ट’ के समक्ष उपस्थित हुई थीं। जमानत मिलने के बाद वह अदालत परिसर से चली गईं।

इसी अदालत ने 30 मार्च को खालिदा और 27 अन्य लोगों के खिलाफ एक बस में हमले को लेकर गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 30 अन्य घायल हो गए थे। हालांकि खालिदा घटना के दौरान प्रत्यक्ष रूप से घटनास्थल पर मौजूद नहीं थीं।

हमला पिछले साल बीएनपी द्वारा चुनाव तिथियों में परिवर्तन की मांग को लेकर शुरू किए गए अभियान के दौरान किया गया था। इस दौरान बंद और विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 120 लोग मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493