बमाको, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बौबेकर केटा ने 10 दिनों के लिए देश भर में आपातकाल लागू कर दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश में आपातकाल लागू करने का फैसला सोमवार रात बुलाई गई मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में किया गया। मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति ने की।
मंत्रिमंडल के बयान में कहा गया, “आपातकाल पहले लागू किए गए आपातकाल का अनुसरण है, जो 31 मार्च को खत्म हो गया था। माली और इसके उप इलाकों की सुरक्षा की स्थिति और आतंकवाद के खतरे के मद्देनजर आपातकाल लागू किया गया था।”
माली के अधिकारियों के अनुसार, 31 मार्च को खत्म हुए आपातकाल के दौरान संदिग्ध आतंकियों को पकड़ने और संदिग्ध वाहनों को जब्त करने में सुरक्षा बलों को मदद मिली थी।
dharmpath.com dharmpath