खालिदा जिया के बेटे का मलेशिया में निधन

imagesढाका, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया के जवान बेटे अराफात रहमान कोको का शनिवार को निधन हो गया। कोको की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है। पार्टी ने इस आशय की पुष्टि की है।

ढाका, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया के जवान बेटे अराफात रहमान कोको का शनिवार को निधन हो गया। कोको की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है। पार्टी ने इस आशय की पुष्टि की है।

बीडीन्यूज24 डाट कॉम के मुताबिक खालिदा के प्रेस सचिव मारुफ कमाल खान ने बताया कि कोको की मौत मलेशिया में उस समय हो गई जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था।

काला धन सफेद करने के मामले में दोषी ठहराए जा चुके कोको 2008 से विदेश में रह रहे थे।

उन्हें छह वर्ष कैद और 19 करोड़ टाका जुर्माना किया गया था। उनके खिलाफ मां के प्रधानमंत्री रहने के दौरान 2004 और 2006 के बीच काला धन सफेद करने का आरोप था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493