‘बिग बॉस हल्ला बोल’ के घर में प्यार बढ़ाएंगी मल्लिका

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेहरावत ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ के घर में प्यार बढ़ाने की जिम्मेदारी ली है। ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ बिग बॉस की ही एक सीरीज है। इस घर को कलह और झगड़ों के लिए जाना जाता है।

कामुक और बोल्ड दृश्यों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेहरावत अपनी आने वाली फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ का प्रचार करने के लिए ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ के घर में जाएंगी।

मल्लिका प्रतियोगियों से मिलने के लिए घर के भीतर जाएंगी, और वहां पर कामदेव की भूमिका निभाते हुए अपना जलवा बिखेरेंगी। इस एपिसोड को रविवार को प्रसारित किया जाएगा।

मल्लिका शो में अपनी आने वाली फिल्म के गाने ‘घाघरा’ पर नृत्य भी करेंगी। उनकी फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ 13 फरवरी को रिलीज हो रही है।

फिल्म का निर्देशन के.सी. बोकडिया ने किया है। इस फिल्म की कहानी भंवरी देवी दुष्कर्म कांड पर आधारित बताई जा रही है।

फिल्म के नाम के आधार पर मल्लिका घर के अंदर राजनीति भी करेंगी। वह घर के सदस्यों से अपने किसी एक ऐसे साथी को नामित करने के लिए कहेंगी जो घर में गंदी राजनीति करता हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493