खालिद संग ‘लव लाइज’ करना सौभाग्य की बात : नॉर्मनी

लॉस एंजेलिस, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बैंड फिफ्थ हार्मनी की गायिका नॉर्मनी कोर्देइ का कहना है कि वह ग्रैमी नामांकित कलाकार खालिद के साथ मिलकर अपने पहले सोलो गीत ‘लव लाइज’ पर काम कर खुद को भाग्यशाली मान रही हैं।

बयान के मुताबिक, खालिद और नॉर्मनी की गहरी दोस्ती और एक-दूसरे के काम को लेकर सराहना की वजह से दोनों मिलकर काम कर पाए।

नॉर्मनी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “खालिद के साथ काम करना सौभाग्य की बात है, मुझे इस पर गर्व है। ‘लव लाइज’ अब उपलब्ध है।”

वहीं खालिद भी नॉर्मनी के साथ काम कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्हें वह अनूठा मानते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493