लॉस एंजेलिस, 17 फरवरी (आईएएनएस)। रैपर निकी मिनाज ने बालों के साथ हुई अनहोनी के बाद सिर मुंडवा लिया है।
इससे पहले मॉडल एवं अभिनेत्री एंबर रोज भी सिर मुंडवा चुकी हैं।
एक सूत्र ने वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ को बताया, “जब मैंने निकी को देखा तो मेरा मुंह खुला का खुला रह गया। उन्होंने एंबर रोज की तरह सिर मुंडवा लिया है। हालांकि, वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं।”
सूत्र ने कहा, “मुझे लगता है कि निकी दुनिया के सामने इस नए लुक में आने से पहले इसकी आदी हो जाएंगी।”
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि उनके बालों के साथ यह अनहोनी कब और कैसे हुई।
dharmpath.com dharmpath