तिब्बती नेता ने दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति को बधाई दी

धर्मशाला, 17 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के राष्ट्रपति लोबसांग सांगेय ने जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद सिरिल रामफोसा को दक्षिण अफ्रीका का नया राष्ट्रपति बनने पर शनिवार को बधाई दी।

सांगेय ने संदेश में कहा, “मैं सिरिल रामफोसा को कार्यभार संभाले के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।”

सांगेय ने हार्वर्ड के उन दिनों को याद किया, जब उन्हें रामफोसा को सुनने का अवसर मिला था। इस दौरान रामफोसा ने दक्षिण अफ्रीका के रूप में उस राष्ट्र का उल्लेख किया था, जहां समानता और आजादी सुनिश्चित करने के लिए सर्वाधिक उन्नत संस्थाएं हैं।

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की अपनी पहली यात्रा से लौटे सांगेय ने इस आधिकारिक यात्रा को ‘प्रेरणात्मक’ बताते हुए कहा कि “अगर दक्षिण अफ्रीका बिना हिंसा के सफलता हासिल कर सकता है, तो तिब्बत भी कर सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493