खालिद सिद्दीकी ‘साथ निभाना साथिया’ से जुड़ने को उत्साहित

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ में जल्द ही खालिद सिद्दीकी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं और उनका मानना है कि वह उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

इससे पहले मोहम्मद नाजिम को मुख्य किरदार में देखा गया। खालिद कृष्णा नामक डॉक्टर का किरदार निभाते दिखाई देंगे। वहीं काफी उतार-चढ़ाव के साथ वह गोपी (देवोलिना भट्टाचार्जी) के साथ शादी करेंगे।

खालिद ने आईएएनएस से कहा, “कई सालों से शो काफी अच्छा चल रहा है। मैं डॉ कृष्णा के किरदार के लिए उत्साहित हूं और मैं गोपी के प्रेमी की भूमिका में हूं, लेकिन इसके साथ कई उतार-चढ़ाव भी आएंगे।”

अभिनेता ने कहा कि यह किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “सभी की उम्मीदों पर खरा उतरना है, खासतौर पर गोपी बहू की। मुझे उम्मीद है कि मैं डॉ. कृष्णा के किरदार के साथ न्याय कर सकूंगा।”

खालिद टेलीविजन के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं, वह छोटे पर्दे के ‘महारक्षक आर्यन’ और ‘द एडवेंचर्स ऑफ हातिम’ जैसे धरावाहिकों में नजर आ चुके हैं और बड़े पर्दे पर वह ‘गजनी’ और ‘अपहरण’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

कहानी के मुताबिक, मोहम्मद के किरदार अहम की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है। उनकी मौत वाली कड़ी का प्रसारण अगले सप्ताह होगा।

धारावाहिक में चार साल का छलांग देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493