प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा, “खा गए प्याज, पी गये दाल यह देखों मोदी की चाल।” चौहान ने केन्द्र-राज्य सरकार को महंगाई की जिम्मेदार ठहराया। उन्हांेने कहा कि क्रूड आयल सस्ता होने के बावजूद डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। दालें और प्याज के दाम तो आसमान छू रहे हैं। जिससे आमजन की रसोईयों से दाल और प्याज गायब हो गया है।
चौहान ने कहा कि बस-रेल किराया हो या फिर प्लेटफार्म टिकट सभी के दामों में भारी इजाफा हुआ है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं में सर्विस टैक्स बढ़ाने से रेस्टोरेंट खाना, टेलीफोन बिल, हवाई सफर, बैंकिग सर्विस, ब्यूटीपार्लर के साथ-साथ इलेक्ट्रानिक उपकरणों के दामों मंे भी वृद्धि हुयी है। उन्होंने कहा कि जब से दोनों सरकारें सत्ता में आई हैं, वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी जारी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे पूर्व भी सरकारों ने अपने बजट में चाहे आम बजट हो या फिर रेल बजट सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों द्वारा महंगाई को हवा देकर किसानों के साथ-साथ आमजन की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। इसलिए 21 सितम्बर को पूरे प्रदेश में रालोद कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में जुलूस निकालेंगे।
dharmpath.com dharmpath