खिताब पर नजर : तेजस्विनी

हैदराबाद, 30 जुलाई (आईएएनएस)। महिला कबड्डी चैलेंज की तालिका में शीर्ष पर स्थित स्टॉर्म क्वींस की कप्तान तेजस्विनी बाई का कहना है कि उनकी टीम इस खिताबी मुकाबले को जीतने के लिए हर कोशिश करेगी।

हैदराबाद, 30 जुलाई (आईएएनएस)। महिला कबड्डी चैलेंज की तालिका में शीर्ष पर स्थित स्टॉर्म क्वींस की कप्तान तेजस्विनी बाई का कहना है कि उनकी टीम इस खिताबी मुकाबले को जीतने के लिए हर कोशिश करेगी।

ममता पुजारी की नेतृत्व वाली टीम फायर बर्ड्स के खिलाफ खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर तेजस्विनी ने यह बयान दिया।

पुरुषों के लीग टूर्नामेंट स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-4 के साथ प्रायोजक तौर पर इसी वर्ष शुरू हुई इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में 31 जुलाई को फायर बर्ड्स और स्टॉर्म क्वींस के बीच खेला जाएगा।

प्रतिद्वंद्वी टीम फायर बर्ड्स के खिलाफ योजना के बारे में तेजस्विनी ने कहा, “हमारी टीम ममता को उनकी टीम से बाहर रखने का प्रयास करेंगी। वह एक अच्छी रेडर हैं और इसलिए उन्हें आउट करना जरूरी है और खिताबी मुकाबले को जीतने के लिए मेरी टीम हर प्रकार की कोशिश करेगी।”

इस खिताबी मुकाबले में टीम की रणनीति के बारे में तेजस्विनी ने कहा, “फाइनल जीतना है, तो हर रेड को करो या मरो (डू और डाई) रेड मानकर चलना होगा, तभी सफलता हासिल होगी। प्रतिद्वंद्वी टीम के मुख्य खिलाड़ियों पर दबाव बनाना जरूरी है।”

तेजस्विनी ने हालांकि, ममता की इस बात पर सहमति जताई कि इस खेल का परिणाम चाहे जो हो, लेकिन महिला कबड्डी की सफलता ही उनके लिए असली जीत होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493