खिलाड़ियों में सबसे तेज चलता है धौनी का दिमाग : सुशांत

मुम्बई, 24 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने कहा है कि दुनिया भल के सभी खिलाड़ियों में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का दिमाग सबसे तेज चलता है।

सुशांत, धौनी की जीवनी में मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। नीरज पांडेय द्वारा निर्मित इस फिल्म का नाम ‘एमएस धौनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ है।

सुशांत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारत को मिली रोमांचक जीत के बाद ट्वीट करते हुए भी लिखा कि धौनी के व्यक्तित्व के इतने पहलू हैं कि उन पर 100 फिल्में भी बनाई जाएं तो वे कम पड़ जाएंगी।

सुशांत ने लिखा, “अगर हम धौनी पर 100 फिल्म भी बना लें तो भी वे कम पड़ जाएंगी। धौनी खेलों की दुनिया में सबसे कुशाग्र हैं। हम आपसे प्यार करते हैं धौनी।”

फिल्मी किरदार के लिए सुशांत को भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे प्रशिक्षित कर रहे हैं। अभी सुशांत चोटिल हैं। वह धौनी का प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर शॉट का अभ्यास करते वक्त चोटिल हो गए थे।

यह फिल्म 2 सितम्बर को रिलीज होगी। इसमें काएरा आडवाणी, अनुपम खेर और हैरी तांग्री भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493