मध्य प्रदेश में मंत्रालय में आग

भोपाल, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय (बल्लभ भवन) की पांचवीं मंजिल पर मुख्यमंत्री सचिवालय के एक कक्ष में बुधवार की रात आग लग गई। इस अग्निकांड में बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज जल गए है, मगर प्रशासन ब्यौरा देने से आनाकानी कर रहा है।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, मंत्रालय के मुख्यमंत्री सचिवालय के एक कक्ष से बुधवार की रात को लगभग नौ बजे धुआं देखा गया, कुछ ही देर में आग बढ़ गई। इस आग को बुझाने में अग्निशमन दस्ते को लगाया गया।

नगर निगम के अग्निशमन कार्यालय से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, देर रात तीन बजे तक आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई।

महाराणा प्रताप नगर के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) भारतेंदु शर्मा ने संवाददाताओं को बताया है कि मंत्रालय के कमरा नंबर 523 कमरे में आग लगी थी, आग को देर रात को बुझा लिया गया है। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493