खिलौने में बम विस्फोट से 3 की मौत : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक खिलौने में लगाए गए बम के फट जाने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

समाचार-पत्र ‘डान’ की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि विस्फोट स्वात जिले के बशीग्राम क्षेत्र में हुआ।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि विस्फोट में एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि इसी परिवार के अन्य तीन बच्चे घायल हो गए।

पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा कि बच्चे ने अपने घर के बाहर एक खिलौना देखा और उसे घर के अंदर ले आया।

बच्चे खिलौने के साथ खेल रहे थे कि अचानक उसमें विस्फोट हो गया।

इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493