सोनाक्षी की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोमवार को फिल्मकार ए.आर. मुरुगदोस की नई हिंदी फिल्म की शूटिंग शुरू करके बहुत उत्साहित हैं। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है।

सोनाक्षी ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, “ए.आर.मुरुगदोस सर की फिल्म पर शूटिंग का मेरा पहला दिन। कैमरे का सामना करने का इंतजार नहीं कर सकती। बहुत उत्साहित हूं। मुझे शुभकामनाएं दीजिए।”

फिल्म में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज बनाएगा। यह तमिल की सफल फिल्म ‘मौनागुरु’ का आधिकारिक रीमेक है।

फिल्म के लिए बाकी कलाकारों का चयन होना अभी बाकी है। यह ‘गजनी’ और ‘हॉलीडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ के बाद मुरुगदोस की तीसरी फिल्म है, जो हिंदी में बनाई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493