शाहरुख की लेखन में दिलचस्पी बढ़ी

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान क्रोएशिया देश के एक शहर की खूबसूरती पर इस कदर लट्टू हुए कि वह अब लेखन में हाथ आजमाना चाहते हैं।

शाहरुख ने उस शहर की खूबसूरती के बारे में ट्विटर पर लिखा, जो उन्हें एक दूसरी ही दुनिया में ले गई।

उन्होंने लिखा, “डुब्रोव्निक कितना खूबसूरत है। इसकी खूबसूरती मुझे लेखक बनाना चाहती है।”

इस वक्त शाहरुख का पूरा ध्यान मनीष शर्मा निर्देशित ‘फैन’ फिल्म पर है। वह फिलहाल छोटे पर्दे पर ‘इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन’ के सूत्रधार के रूप में नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493