खुदकुशी करना चाहती थी : वेस्टब्रूक

लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री डेनियेला वेस्टब्रूक का कहना है कि एक बार उन्होंने बहुत अधिक मात्रा में कोकीन का सेवन कर खुदकुशी करने की कोशिश की थी।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 41 वर्षीया वेस्टब्रूक को सालों से कोकीन की लत थी और पूर्व मंगेतर टॉम रिचर्डस के साथ उनके खराब रिश्ते की वजह से वह खुदकुशी करना चाहती थीं।

वेस्टब्रूक ने समाचार पत्र ‘द संडे पीपुल’ को बताया, “मैं टॉम को अपनी जिंदगी से नहीं निकाल पा रही थी और मुझे तब खुद को मार देना ज्यादा आसान लगा।”

उन्होंने बताया कि टॉम ने उनके साथ रिश्ता सिर्फ इसलिए रखा था, क्योंकि वह उनके जरिए प्रसिद्धि पाना चाहते थे।

उन्होंने बताया, “उसे मशहूर होने का जुनून सवार था और उसने लोगों से कहा भी था कि वह शोहरत पाने के लिए मेरा इस्तेमाल कर रहा है, ताकि उसे रिएलिटी शो या ऐसा ही कुछ मिल जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493