लॉस एंजेलिस, 22 जून (आईएएनएस)। रैपर 50सेंट गायक जाएन मलिक के साथ काम करने के लिए बेताब हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे दोनों साथ मिलकर खूब धन कमा सकते हैं।
गौरतलब है कि जाएन संगीत बैंड ‘वन डायरेक्शन’ से अलग होने के बावजूद दिग्गज संगीतकार साइमन कॉवेल के साइको लेबल से जुड़े हुए हैं। वहीं, रैपर 50सेंट ने उन्हें अपने प्रस्ताव पर चर्चा के लिए मिलने का निमंत्रण दिया है।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार 50सेंट ने कहा, “मैं ऐसा चाहता हूं। मैं उनको बहुत दौलत कमा के दे सकता हूं और वह मुझे दौलत कमा के दे सकते हैं। बात बस इतनी है कि वह सही निर्माता, सही कलाकार और उनकी शैली के सही लोगों के साथ काम करें।”
dharmpath.com dharmpath