नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। देश की खुदरा मुद्रास्फीति में जनवरी में हल्की राहत मिली है, और यह 5.07 फीसदी पर रही है। जबकि दिसंबर (2017) में यह 5.21 फीसदी थी।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, साल-दर-साल आधार पर सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) पर आधारित मुद्रास्फीति की दर साल 2017 के जनवरी में 3.17 फीसदी थी।
dharmpath.com dharmpath