रूसी विमान दुर्घटना में शवों की तलाश जारी

मॉस्को, 12 फरवरी (आईएएनएस)। रूसी खोजी दल रविवार को मॉस्को के बाहरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए एएन-148 यात्री विमान के मलबे और मारे गए सभी 71 यात्रियों के शव को बरामद करने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रहा है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आपात स्थिति मंत्री व्लादिमीर पुचकोव ने कहा, “निर्बाध तरीके से काम किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि तलाशी का मुख्य चरण सात दिनों में पूरा होगा।”

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान में विमान के मलबे के विभिन्न क्षेत्रों में फैले होने, बर्फबारी और दुर्गम क्षेत्र होने की वजह से मुश्किलें आ रही हैं।

रूसी अधिकारियों ने दुर्घटना के पीछे किसी भी संभावित कारणों की ओर इशारा नहीं किया, लेकिन कहा कि जांच के लिए सभी दरवाजे खुले हुए हैं।

रूसी मीडिया ने निगरानी कैमरे में कैद सारातोव विमान दुर्घटना की तस्वीर जारी की है, जिसमें विमान के जमीन पर गिरते ही जोरदार विस्फोट होने की तस्वीर दिखाई गई है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को एएन-18 विमान मॉस्को के डोमोडेडोवो हवाईअड्डे से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान मॉस्को से ओस्र्क जा रहा था।

विमान में चालक दल के छह सदस्यों के साथ 65 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद अधिकारियों ने कहा कहा था कि सभी यात्री रूसी नागरिक थे, लेकिन बाद में बताया गया कि इनमें से एक यात्री स्विट्जरलैंड और एक अजरबैजान का था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493