खुदरा महंगाई दर सितंबर में बढ़कर 3.77 फीसदी

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में सितंबर में खुदरा महंगाई दर में अगस्त के मुकाबले इजाफा हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खुदरा महंगाई दर सितंबर में 3.77 फीसदी दर्ज की गई, जबकि अगस्त में 3.69 फीसदी थी।

सालाना उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में सितंबर 2018 में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले वृद्धि दर्ज की गई।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता खाद्य पदार्थ मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) अगस्त के 0.29 फीसदी के मुकाबले बढ़कर सितंबर में 0.51 फीसदी हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493