नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिंगापुर की प्रमुख बेकरी चेन ब्रेडटॉक के सुस्वादु व्यंजन का जायका अब दिल्ली में भी मिलेगा।
देश की राजधानी दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक की पहली मंजिल स्थित ब्रेडटॉक का आउटलेट 17 अक्टूबर से खुलने जा रहा है। यह जानकारी कंपनी की ओर से दी गई।
इसके साथ ही भारत 18वां देश होगा जहां ब्रेडटॉक का आउटलेट होगा। इससे पहले सिंगापुर, चीन, हांगकांग, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, म्यांमार, कंबोडिया समेत 17 देशों में इसका आउटलेट मौजूद हैं।
कंपनी ने कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं को यहां जापान लाइट चीजकेक, मेसी बंस, हाक्कै डो रॉल, चीली पेपर डॉग, पंपकिन लोफ आदि लजीज व्यंजनों के जायका का लुत्फ उठाने को मिलेगा।
बेकरी चेन के सीईओ अबॉट ने कहा, “हम महज एक नई बेकरी लेकर भारत नहीं आ रहे हैं, बल्कि एक प्रकार का रोमांच अपने साथ ला रहे हैं जिसमें भारत के बेकरी क्षेत्र में बदलाव लाने की ताकत है।”
dharmpath.com dharmpath