खुद की हीरो रही हूं : गौहर खान

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मॉडल एवं अभिनेत्री गौहर खान का कहना है कि उन्हें अब तक लिए अपने निर्णयों पर गर्व है और वह खुद की हीरो हैं।

बतौर मॉडल वह मनीष मल्होत्रा समेत कई डिजाइनरों के लिए वॉक कर चुकी हैं। उन्हें ‘रॉकेट सिंह : सेल्समैन ऑफ द ईयर’, ‘इश्कजादे’ और ‘बेगम जान’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय कौशल के लिए पहचाना जाता है। गौहर टेलीविजन धारावाहिकों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

गौहर ने टेलीफोन पर हुए साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, “मैं हमेशा अपनी जिंदगी की हीरो रही हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैंने क्या किया, मैंने जो फैसले लिए, मुझे हमेशा लगता है कि मैं वह करना चाहती थी।”

उन्होंने हाल ही में डिजिटल शो ‘साइड हीरो’ के लिए निर्देशक रोहन सिप्पी के साथ काम किया। इसमें अभिनेता कुणाल रॉय कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493