यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिलाएं

ब्यूनस आयर्स, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारतीय टीम ने गुरुवार देर रात पूल-ए में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से मात दी।

पूल-ए में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इस पूल में अर्जेटीना की टीम पहले स्थान पर है।

भारतीय महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में दूसरे ही मिनट में गोल किया। मुमताज खान ने गोल करते हुए टीम का खाता खोला।

इसके बाद, 10वें मिनट में कायला डी वाल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए गोल कर उसका स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, इसी मिनट में रीत के गोल से भारत ने एक बार फिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 2-1 से बढ़त बना ली।

लालरेमसियामी ने 12वें मिनट में भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल किया। इसके अगले मिनट में ही इशिका चौधरी ने गोल कर टीम का स्कोर 4-1 कर दिया।

इस बीच, दक्षिण अफ्रीका की महिला हॉकी टीम वापसी की कोशिश में लगी हुई थीं लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हो रही थी। मुमताज ने 17वें मिनट में फिर गोल दागते हुए टीम क 5-1 से आगे कर दिया।

एंजेला वेल्हाम ने 19वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के लिए गोल करते हुए उसका स्कोर 2-5 किया लेकिन भारतीय टीम की मजबूत टीम के आगे दक्षिण अफ्रीका की हॉकी स्टिक कमजोर रही और उसे इसी स्कोर से हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493