यूथ ओलम्पिक (बैडमिंटन) : पुरुष एकल के फाइनल में लक्ष्य

ब्यूनस आयर्स, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में पुरुषों की एकल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

फाइनल में प्रवेश के साथ लक्ष्य ने अपने लिए पदक भी पक्का कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में गुरुवार देर रात हुए मैच में लक्ष्य ने जापान के कोडाई नाराओका को 2-1 से मात दी। एक घंटे और 15 मिनट तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच में लक्ष्य ने जापानी खिलाड़ी को 14-21, 21-15, 24-22 से मात दी।

स्वर्ण पदक के लिए अब लक्ष्य का सामना फाइनल मैच में चीन के खिलाड़ी ली शेफेंग से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493