खुद को तराशना चाहते हैं विक्की

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। ‘जुबां’, ‘मनमर्जियां’ और ‘रमन राघव 2.0’ जैसी फिल्मों के लिए उत्साहित अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि वह अभिनेता के रूप में खुद को तराशना चाहते हैं।

विक्की ने कहा, “इस खूबसूरत मोड़ पर मैं खुद का भाग्यशाली मानता हूं। मैं सिर्फ दर्शकों का प्यार और उनकी सराहना चाहता हूं। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं ताकि मैं खुद को तराश सकूं और चाहता हूं कि मैं जो भी किरदार निभाऊं वे एक-दूसरे से अलग हों।”

‘मसान’ और ‘जुबां’ जैसी फिल्में कई बड़े सितारों की फिल्मों की तुलना में छोटी हैं।

फिल्म ‘जुबां’ में 14 गाने हैं। इस बारे में विक्की ने कहा, “जब आप फिल्म देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे कि किस तरह खूबसूरती से यह 14 गीत फिल्म का हिस्सा हैं।”

उन्होंने कहा, “यह युवा लड़के की बहुत-प्यारी कहानी है। यह म्यूजिकल ड्रामा और रोमांटिक कहानी है। मेरा मानना है कि यह विचार प्रत्येक के साथ जुड़ेगा।”

उनके पिता श्याम कौशल मारधाड़ वाले दृश्यों के निर्देशन में पारंगत हैं। उन्होंने फिल्म ‘जुबां’ के मारधाड़ वाले दृश्यों का भी निर्देशन किया है।

मोजेज सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सारा-जेन डियास भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493