लॉस एंजेलिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता और संगीतकार इदरिस एल्बा का मानना है कि वह सुबह के समय काफी भद्दे दिखते हैं।
वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, 43वर्षीय अभिनेता खुद को ‘सेक्स सिम्बल’ नहीं मानते और वह यह नहीं समझ पा रहे कि लोग आखिर उनके लुक की प्रशंसा क्यों करते हैं।
बैलेंस मैगजीन ने एल्बा के हवाले से कहा, “मैं सुबह उठने के बाद जब आईना देखता हूं तो मैं काफी भद्दा दिखता हूं। मुझे नहीं पता लोगों को मुझमें क्या दिखता है।”
अभिनेता ने बिग ड्रीस नाम के तहत डिस्क जॉकी (डीजे) के रूप में भी प्रस्तुति देते हैं। ग्लैमर पत्रिका ने मई 2016 संस्करण में लगातार दूसरे साल उन्हें ‘द सेक्सिएस्ट एक्टर अलाइव’ खिताब से नवाजा है।
dharmpath.com dharmpath