पेरिस 2024 समिति ने एथलीटों के लिए जारी किया मोबाइल ऐप

पेरिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पेरिस में 2024 में ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के आयोजन के लिए दावेदारी देने वाली समिति ‘पेरिस 2024’ ने बताया है कि इस दावेदारी से एथलीटों को जोड़े रखने के लिए एक मोबाइल ऐप लांच किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘पेरिस 2024’ ने एक ऐप जारी किया है, जिसमें फ्रांस के 15,000 खिलाड़ी को लक्ष्य रखा जाएगा।

इस ऐप के तहत ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों की दावेदारी के संबंध में खिलाड़ियों से उनके विचार और सुझाव लिए जाएंगे।

यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त उपलब्ध होगा। इसके अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप पर काम किया जा रहा है और आगामी महीनों में यह इंग्लिश में भी उपलब्ध होगा।

‘पेरिस 2024’ के सह-अध्यक्ष टोनी एस्टांगुएट ने कहा, “हम एथलीटों के लिए एक ऐप जारी करके काफी खुश हैं, जो हमें उनके और भी करीब ले जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “एथलीट, ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों की धड़कनें होते हैं और यह महत्वपूर्ण होगा कि हम उनके अनुभवों और जानकारी का इस्तेमाल करें। पेरिस की ओर से 2024 ओलम्पिक खेलों के लिए की जाने वाली दावेदारी में उनके सुझाव लेना भी महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493