खेलो इंडिया को सफल बनाने के लिए 10 लाख लोग ले चुके हैं शपथ

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के खेलो इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए अब तक 10 लाख से अधिक लोग शपथ ले चुके हैं।

केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बीते दिनों खेलो इंडिया शपथ को लांच किया था। इसके अलावा खेलो इंडिया एंथम अपने लांच के दो दिनों के भीतर 20 करोड़ लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है।ट

अब तक 11 लाख लोग खेलो इंडिया शपथ ले चुके हैं। खेलो इंडिया शपथ को इन खेलों को सफल बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

खेलो इंडिया के माध्यम से भारत सरकार कम उम्र में ही प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म पर भारत के चैम्पियन के तौर पर तैयार करना चाहती है।

खेलो इंडिया शपथ जैसे और जितना हो सके, लोगों को देश की खेल भावना को बनाए रखने और उसे बढ़ाने का संदेश देता है। यह उस क्रांतिकारी अभियान के प्रति भारत का शपथ है, जिसके तहत जमीनी स्तर से खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें वैश्विक स्तर पर चमकने के लिए तैयार किया जाएगा।

खेलो इंडिया अभियान के तहत पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का आयोजन 31 जनवरी से 8 फरवरी तक राष्ट्रीय राजधानी के पांच आयोजन स्थलों पर होगा। इसके तहत 16 खेलों में 3200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और 199 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

खेलो इंडिया को सफल बनाने के लिए अगर आप भी शपथ लेना चाहते हैं तो आपको खेलोइंडिया डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉग इन करना होगा या फिर 902-900-1431 पर मिस्ड कॉल देकर भी आप यह शपथ ले सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493