खेल गांव में नडाल बने आर्कषण का केन्द्र

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के स्टार पुरुष टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल के दुनिया भर में तमाम प्रशंसक हैं और जहां वह जाते हैं उनके प्रशंसक उनका अनुसरण करते हैं। ऐसे ही कुछ हालात ओलम्पिक खेल गांव में देखने को मिल रहे हैं।

ऐसा लगता है कि ओलम्पिक में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों में भी वह काफी पसंद किए जाते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गोल्फ खिलाड़ी मार्टिन केमर ने बताया कि नडाल ओलम्पिक खेल गांव में आर्कषण का केन्द्र बने हुए हैं।

ओलम्पिक न्यूज सर्विस ने शनिवार को केमर के हवाले से लिखा है, “मैंने उन्हें कल देखा था, वह मुश्किल से कुछ खा पा रहे थे। वहां कई सारे लोग थे जो उनके साथ बात करना और फोटो खिंचवाना चाहते थे।”

उन्होंने कहा, “वह जिस तरह के इंसान हैं उससे वह प्रेरणादायक खिलाड़ी हैं। वह काफी समर्पित खिलाड़ी हैं। मैं उनसे कुछ देर खेल के बारे में बात करना पसंद करुं गा।”

ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को नडाल स्पेन के ध्वजवाहक थे। वह अपना पहला एकल मुकाबला अर्जेटीना के फेडेरिको डेलबोनिस के खिलाफ रविवार को खेलेंगे।

वह मिश्रित युगल में गार्बिने मुगुरुजा और पुरुष युगल में मार्क लोपेज के साथ भी खेलते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493