‘माया’ सॉफ्ट पोर्न नहीं है : विक्रम भट्ट

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार विक्रम भट्ट ने अभिनेत्री शमा सिकंदर को अपनी शुरुआती वेब श्रृखंला ‘माया’ में लिया है। ‘माया’ एक बीडीएमएस वाली वयस्क प्रेम कहानी है। भट्ट ने कहा कि वह सॉफ्ट पोर्न नहीं परोस सकते।

भट्ट की फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है जो साथ आने के लिए दूसरे का नाम और अनुभव के साथ बीडीएसएम-बंधन, अनुशासन, प्रभुत्व, प्रस्तुतीकरण और कामुकता का इस्तेमाल करते हैं।

यह पूछे जाने पर कि शमा को वेब श्रृखंला करने में उलझन थी, भट्ट ने कहा, “शमा कई तरह की चिंताओं से घिरी थी, लेकिन मैंने उसे कहा कि मैं कोई सॉफ्ट पोर्न नहीं बनाने जा रहा हूं। मुझे इसे पूरे सौंदर्यबोध के साथ दिखाना था।”

“मैं यहां इंटरनेट पर पोर्न उद्योग से प्रतिस्पर्धा करने नहीं आया हूं। यह एक सौंदर्यपरकता से बनाई गई कहानी है। “

‘माया’ वेब चैनल वीबी के जरिए इस साल अक्टूबर में प्रसारित होगी।

इस सवाल पर कि क्या ‘माया’ ‘भूरे रंग की पचास आभाओं’ की राह पर चलेगी? भट्ट ने कहा, “मैं पहले ही कह चुका हूं कि भूरे रंग की पचास आभाएं, क्योंकि लोग कैसे बीडीएसएम को समझेंगे। यह एक ऐसी कहानी है, जिसके लिए मैं अंतिम समय तक सेंसर से लड़ा हूं, लेकिन कुछ नहीं कर सका।’

“यह वयस्क रोमांस पर आधारित दस भागों में प्रसारित होने वाली एक वेब धारावाहिक है, जो अभी आधी ही बनी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493