शर्मा लखनऊ में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता स्मारक बैडमिंटन चैंपियनशिप का गुरुवार को शुभारंभ करने पहुंचे थे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा, “ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। इससे नौजवानों को भी प्रेरणा मिलती है। दिवंगत अखिलेश दास की राजधानी में एक पहचान थी और उन्होंने सायना नेहवाल जैसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाया था।”
अकादमी के चेयरमैन विराज सागर दास ने कहा, “उप्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय फलक पर खेलकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें, यह सपना दिवंगत अखिलेश दास जी ने देखा था। आज का आयोजन उनके सपने को पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक कदम मात्र है।”
उन्होंने कहा, “खेलों के विकास के प्रति जो जुनून दास में था, उसको पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित कर उनके सपने को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही भविष्य में देश के ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को उभारने के लिए इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में भी किए जाएंगे। प्रतियोगिता के मैच 30 सिंतबर तक योनेक्स सनराइज बीबीडी उप्र बैडमिंटन अकादमी में खेले जाएंगे।”
अकादमी के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में पूरे प्रदेश से 200 से ज्यादा बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को पांच लाख रुपये की पुरस्कार धनराशि दी जाएगी।
dharmpath.com dharmpath