खेल मंत्री ने पांचवीं स्लम दौड़ को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने रविवार को पांचवीं मेगा स्लम दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद थे।

मैराथन की शुरुआत नंद नगरी स्थित गगन सिनेमा से हुई और समापन हरमन पैलेस में हुआ। इस मैराथन में 3,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।

गोयल ने इस मौके पर कहा, “यह कोई आम दौड़ नहीं है, बल्कि हम एक बेहतर कल के लिए दौड़ रहे हैें जहां ऐसा भारत होगा जिसमें हर युवा खेल से जुड़ा होगा। हमें हमारी युवा शक्ति का इस्तेमाल करने की जरूरत है।”

यह स्लम दौड़ खेल मंत्रालय और नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा एक स्लम को गोद लेने की मुहिम का हिस्सा है।

गोयल ने कहा कि उनका सपना अलग-अलग खेलों में स्लम टीम का निर्माण करना है।

गोयल ने कहा, “हम जल्द ही फुटबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, की स्लम टीम बनाएंगे और प्रतियोगिता कराएंगे। इससे हमें प्रतिभा का पता चलेगा और हो सकता है हमें भविष्य की पी.वी सिंधु, सुनील छेत्री और किदाम्बी श्रीकांत मिल जाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493