लालू की रैली में जद (यू) शामिल नहीं होगा

पटना, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन का महत्ववूर्ण घटक जनता दल (युनाइटेड) बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल नहीं होगा। यह रैली यहां 27 अगस्त को होने वाली है। जद(यू) के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

जद(यू) के महासचिव श्याम रजक ने मीडिया को बताया कि उनकी पार्टी लालू की रैली में भाग नहीं लेगी, लेकिन अगर राजद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित करेगा, तो वह व्यक्तिगत तौर पर शामिल हो सकते हैं।

जद(यू) राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन का महत्वपूर्ण घटक इसलिए है कि मुख्यमंत्री नीतीश इसी पार्टी के अध्यक्ष हैं।

लालू प्रसाद ने कहा कि विपक्षी दलों की इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती और वामपंथी दलों के नेता शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493