ख्वाजा और मैक्सवेल की आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी

मेलबर्न, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट (सीए) ने सोमवार को बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल, उस्मान ख्वाजा, जो बर्न्‍स और स्पिनर स्टीफन को टेस्ट टीम में वापस बुलाया।

बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए इन खिलाड़ियों को गेंदबाज माइकल जॉनसन और जोश हैजलवुड की जगह टीम में शामिल किया गया है।

आस्ट्रेलिया की टीम का नेतृत्व नवनियुक्त कप्तान स्टीव स्मिथ करेंगें। इस टीम में 22 वर्षीय शीर्ष बल्लेबाज कैमरन बैनक्राफ्ट और 30 वर्षीय तस्मानिया तेज गेंदबाज एंड्रयू फेकेटे शामिल हैं।

बांग्लादेश में दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला नौ अक्टूबर से शुरू होगी। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 28 सितम्बर को ढाका के लिए रवाना होगी और 3 से 5 अक्टूबर तक फातुल्लाह में टूर मैच खेलेगी।

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम :

स्टीव स्मिथ (कप्तान), एडम वोग्स (उप-कप्तान), कैमरन बैनक्रोफ्ट, जो बर्न्‍स, पैट्रिक कुमिन्स, एंड्रयू फेकेटे, उस्मान ख्वाजा, नेथन लॉयन, मिशेल मार्श, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर नेविल, स्टीफन ओकीफ, पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493